संवाद न्यूज एजेंसी
रेवाड़ी। अमर उजाला की 75वीं वर्षगांठ के अवसर पर आगामी एक सितंबर को राव गोपालदेव चौक के समीप रुद्राक्ष होटल में शाम करीब 6 बजे अमर उजाला समर्पण और सम्मान कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिले के पुलिस अधीक्षक दीपक सहारण होंगे। इस अवसर पर समाज हित में कार्य करने वाली संस्थाओं, उद्यमियों, संगठनों के अलावा सामाजिक एवं प्रतिष्ठित लोगों को सम्मानित किया जाएगा। कार्यक्रम में प्रसिद्ध हास्य कलाकार जगबीर राठी अपनी हास्य कविताओं के माध्यम से लोगाें का मनोरंजन करेंगे।
कार्यक्रम में स्पॉन्सर के रूप में प्रहलाद भगतजी, डिंको फॉर व्हील, राज इंटरनेशनल स्कूल, एसकेजी स्कूल, सीआर. इंटरनेशनल स्कूल, एमआर के डिग्री कॉलेज, उजाला सिग्नस सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल, एवरेस्ट स्क्वायर, थर्मो कैब प्राइवेट लिमिटेड, ओल्ड नवदीप ज्वेलर्स, भारत ज्वेलर्स व संगम तिजारा नमकीन आदि शामिल होंगे।