फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: जेल में बंद दो कैदियों से मारपीट का आरोप, डीसी से शिकायत

Wed, 12 Aug 2026 12:07 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
शिकायत देने के लिए पहुंचे परिजन। स्रोत : परिजन
विज्ञापन
रेवाड़ी। बावल क्षेत्र में हुए हत्या का प्रयास समेत अन्य मामलों में जिला जेल में बंद दो कैदियों के साथ मारपीट करने की शिकायत कैदियों के परिजनों ने डीसी से की है। परिजनों ने जेल कर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

शिकायतकर्ता खेड़ा मुरार निवासी माडू राम ने बताया कि उनका बेटा संदीप और एक अन्य अनिल बावल थाने में 2022 में दर्ज हुए एक मामले में आरोपी थे। दोनों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 307, 386, 427, 120-बी व 34 और आर्म्स एक्ट के तहत एफआईआर दर्ज की गई थी। अदालत ने 2 नवंबर 2023 को दोनों को सजा सुनाई थी। इसके बाद से दोनों जिला जेल में बंद हैं।
परिजनों का आरोप है कि जेल में तैनात कुछ पुलिसकर्मियों ने 5 अगस्त को संदीप और अनिल के साथ मारपीट की। इसके बाद 7 अगस्त को भी दोनों के साथ मारपीट की गई। दोनों ने जेल में लगे सरकारी फोन से परिवार को घटना की जानकारी दी थी।
विज्ञापन

आरोप लगाया गया है कि संदीप के सिर में गंभीर चोट लगी और काफी खून निकला, लेकिन उसका चिकित्सकीय परीक्षण नहीं कराया गया। परिजनों का दावा है कि उस पर दबाव बनाया गया कि वह परिवार को बताए कि चोट जेल में गिरने से लगी है।
परिजनों ने डीजीपी जेल हरियाणा, जेल अधीक्षक रेवाड़ी, मानवाधिकार आयोग हरियाणा व दिल्ली और प्रधानमंत्री कार्यालय को शिकायत भेजकर मामले की निष्पक्ष जांच कराने और दोषी जेल कर्मियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।
परिजनों ने अधिकारियों से मांग की है कि जेल में बंद बंदी की सुरक्षा सुनिश्चित की जाए और उनके साथ किसी भी प्रकार की मारपीट, प्रताड़ना अथवा दुर्व्यवहार की पुनरावृत्ति न हो। यदि मेडिकल जांच, सीसीटीवी फुटेज, जेल रिकॉर्ड अथवा अन्य किसी साक्ष्य से आरोपों की पुष्टि होती है तो संबंधित जिम्मेदार अधिकारियों के विरुद्ध तत्काल कठोर कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें