फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: राज्यस्तरीय नेटबॉल प्रतियोगिता में रेवाड़ी की तीनों टीमें विजेता

Sun, 23 Aug 2026 11:45 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
रेवाड़ी। 59वीं राज्यस्तरीय विद्यालय नेटबॉल प्रतियोगिता के दूसरे दिन रविवार को हिंदू स्कूल में विभिन्न आयु वर्गों के मुकाबले हुए। अंडर-14, अंडर-17 और अंडर-19 आयु वर्ग में बालक और बालिका वर्ग की टीमों ने हिस्सा लिया। रेवाड़ी की टीमों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए तीनों आयु वर्गों में जीत दर्ज कराई।
विज्ञापन

प्रतियोगिता नॉकआउट आधार पर आयोजित की जा रही है। इसमें जीत दर्ज करने वाली टीम अगले चरण में प्रवेश करेगी, जबकि हारने वाली टीम प्रतियोगिता से बाहर हो जाएगी। रविवार को मुकाबलों के दौरान खिलाड़ियों ने खेल का बेहतर प्रदर्शन करते हुए अपनी-अपनी टीम को जीत दिलाने के लिए पूरा दमखम लगाया।
अंडर-14 आयु वर्ग में रेवाड़ी का मुकाबला पानीपत की टीम से हुआ। रेवाड़ी के खिलाड़ियों ने शुरुआत से ही आक्रामक खेल दिखाया और विपक्षी टीम पर दबाव बनाए रखा। टीम ने शानदार तालमेल के साथ खेलते हुए पानीपत को 8-2 से हराकर मुकाबला अपने नाम किया।
विज्ञापन

वहीं अंडर-17 आयु वर्ग में रेवाड़ी और पलवल की टीम आमने-सामने हुईं। रेवाड़ी के खिलाड़ियों ने बेहतरीन तालमेल और आक्रामक खेल का प्रदर्शन किया। इसके चलते रेवाड़ी ने पलवल को 12-4 से हराकर अगले चरण में प्रवेश किया।

अंडर-19 में करनाल को 10-7 से हराया
अंडर-19 आयु वर्ग में रेवाड़ी का मुकाबला करनाल की टीम से हुआ। दोनों टीमों के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिला। रेवाड़ी के खिलाड़ियों ने दबाव के बावजूद बेहतर प्रदर्शन जारी रखा और 10-7 से जीत दर्ज की। वहीं, प्रतियोगिता में बालिका वर्ग के मुकाबले अभी खेले जा रहे हैं। अंडर-14 बालिका वर्ग में रेवाड़ी के साथ झज्जर और सोनीपत की टीमें शामिल हैं। अंडर-17 वर्ग में रेवाड़ी, फतेहाबाद और यमुनानगर की टीमें और अंडर-19 वर्ग में रेवाड़ी, फतेहाबाद और सिरसा की टीमें मुकाबले में हैं। तीनों आयु वर्गों में जीत के बाद रेवाड़ी के खिलाड़ियों का मनोबल बढ़ा है। खिलाड़ियों और प्रशिक्षकों ने आगामी मुकाबलों में भी बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद जताई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें