फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: जिले के सभी स्कूलों ने पोर्टल पर अपलोड की खेल सुविधाओं की जानकारी

Wed, 15 Jul 2026 11:54 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
रेवाड़ी। जिले के सभी 149 सरकारी हाई एवं वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालयों ने पोर्टल पर खेल सुविधाओं से संबंधित जानकारी अपलोड कर दी है। सभी विद्यालयों ने आवश्यक प्रमाणपत्र भी पोर्टल पर अपलोड कर दिए हैं, जिससे जिले को प्रदेश के उन चुनिंदा जिलों में शामिल हो गया है, जिन्होंने दोनों कार्य 100 प्रतिशत पूरे कर लिए हैं।
विज्ञापन

शिक्षा विभाग की 14 जुलाई तक की प्रगति रिपोर्ट के अनुसार जिले में कुल 149 विद्यालय हैं। सभी विद्यालयों ने स्पोर्ट्स इंफ्रास्ट्रक्चर पोर्टल पर अपना डेटा जमा कर दिया है। इसी प्रकार सभी विद्यालयों ने प्रमाणपत्र भी अपलोड कर दिए हैं। जिले में डेटा या प्रमाणपत्र अपलोड का कोई भी मामला लंबित नहीं है।
हालांकि विभाग ने अब सभी जिलों के विद्यालयों को 20 जुलाई तक अपनी प्रविष्टियों में आवश्यक संशोधन (एडिट) करने की सुविधा भी प्रदान की है। जिन विद्यालयों ने पहले ही जानकारी अपलोड कर दी है, वे आवश्यकता पड़ने पर रिकॉर्ड में सुधार कर संशोधित रिपोर्ट और प्रमाणपत्र दोबारा पोर्टल पर अपलोड कर सकते हैं।
विज्ञापन

प्रदेश स्तर पर 3,414 विद्यालयों में से 3,021 विद्यालयों ने पोर्टल पर डेटा अपलोड किया है, जो 88.49 प्रतिशत है। वहीं 2,713 विद्यालयों ने प्रमाणपत्र अपलोड किए हैं, जो 89.64 प्रतिशत प्रगति दर्शाता है। इस बीच रेवाड़ी ने दोनों श्रेणियों में 100 प्रतिशत उपलब्धि दर्ज कर उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है।

वर्जन :
जिले के सभी 149 सरकारी हाई एवं वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालयों ने स्पोर्ट्स इंफ्रास्ट्रक्चर पोर्टल पर खेल सुविधाओं का डेटा और प्रमाणपत्र समय पर अपलोड कर 100 प्रतिशत लक्ष्य हासिल किया है। विद्यालयों को 20 जुलाई तक आवश्यक संशोधन करने की सुविधा भी दी गई है।-राजेंद्र शर्मा, जिला शिक्षा अधिकारी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें