फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: 20 और 21 जून को जिले के सभी कोचिंग सेंटर बंद रहेंगे

Fri, 19 Jun 2026 11:49 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
रेवाड़ी। 21 जून को होने वाली नीट को लेकर जिला पुलिस सतर्क है। डीएसपी मुख्यालय डॉ. रविंद्र सिंह ने कोचिंग सेंटर और कंप्यूटर लैब संचालकों की बैठक लेकर परीक्षा को निष्पक्ष, शांतिपूर्ण और पारदर्शी कराने के निर्देश जारी किए।
विज्ञापन

बैठक में डीएसपी ने कहा कि 20 और 21 जून को जिले के सभी कोचिंग सेंटर बंद रहेंगे। कंप्यूटर लैब संचालकों को भी सुरक्षा व्यवस्था मजबूत रखने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की तुरंत सूचना पुलिस को देने के निर्देश दिए गए। उन्होंने चेतावनी दी कि आदेशों की अवहेलना करने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
बैठक में शहर थाना प्रभारी निरीक्षक सूबे सिंह, मॉडल टाउन थाना प्रभारी रतनलाल, सदर थाना प्रभारी राजेंद्र सिंह, जाटूसाना थाना प्रभारी शिवदर्शन, कोसली थाना प्रभारी मनोज कुमार और रामपुरा चौकी प्रभारी संजय कुमार आदि मौजूद रहे। सभी को अपने क्षेत्र में परीक्षा केंद्रों, कोचिंग संस्थानों, कंप्यूटर लैब, होटल, गेस्ट हाउस और धर्मशालाओं पर विशेष निगरानी रखने के निर्देश दिए गए।
विज्ञापन

डीएसपी डॉ. रविंद्र सिंह ने बताया कि जिले में नीट के लिए 12 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं, जहां पर्याप्त पुलिस बल तैनात रहेगा। परीक्षा केंद्रों के आसपास धारा 163 लागू रहेगी। नाकेबंदी कर निगरानी बढ़ाई जाएगी। परीक्षा के दौरान मोबाइल फोन, स्मार्ट वॉच, इलेक्ट्रॉनिक उपकरण और हथियार पूरी तरह प्रतिबंधित रहेंगे।
केंद्रों के आसपास फोटोस्टेट, फैक्स की दुकानें भी बंद रहेंगी। उन्होंने कहा कि परीक्षा की पवित्रता बनाए रखने के लिए किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें