फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पात्र का नाम मतदाता सूची में शामिल होना जरूरी : किरण देवी

Fri, 19 Jun 2026 11:48 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
गांव रनसी माजरी में आयोजित जागरूकता कार्यक्रम में भाग लेतीं महिलाएं। स्रोत : ग्रामीण
विज्ञापन
बावल। हरियाणा राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के तत्वावधान में विशेष गहन पुनरीक्षण-2026 अभियान के अंतर्गत शुक्रवार को गांव रनसी माजरी में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।
विज्ञापन

एचएसआरएलएम की ब्लॉक इंचार्ज सविता और गांव की सरपंच किरण देवी ने बताया कि लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक पात्र नागरिक का नाम मतदाता सूची में शामिल होना आवश्यक है। मतदाता सूची में किसी प्रकार की त्रुटि होने पर उसका समय पर सुधार करवाना भी उतना ही महत्वपूर्ण है।
वक्ताओं ने नए मतदाताओं के पंजीकरण, आवश्यक दस्तावेजों और निर्वाचन आयोग द्वारा उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं के बारे में जानकारी दी। उन्होंने स्वयं सहायता समूह की महिलाओं से अपने क्षेत्रों में मतदाता जागरूकता का संदेश पहुंचाने और अधिक से अधिक पात्र नागरिकों को मतदाता सूची से जोड़ने में सहयोग करने का आह्वान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें