फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: नहीं सुधरी हवा, 258 पर पहुंचा एक्यूआई

Sun, 15 Nov 2026 11:37 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
रेवाड़ी। जिले में वायु प्रदूषण का खतरनाक स्तर चिंता का विषय बना हुआ है। ग्रैप-3 की पाबंदियां लागू होने के बाद भी लोगों को प्रदूषण से खास राहत नहीं मिल रही है। रविवार को जिले का वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 258 दर्ज किया गया।
विज्ञापन

इससे एक दिन पहले शनिवार को एक्यूआई 267 तक पहुंच गया था। हालांकि आंकड़ों में मामूली गिरावट दर्ज की गई है, लेकिन हवा की गुणवत्ता अब भी खराब बनी हुई है।
प्रदूषण पर नियंत्रण के लिए प्रशासन की ओर से विभिन्न पाबंदियां लागू की गई हैं। निर्माण कार्यों, धूल उड़ने और प्रदूषण फैलाने वाले स्रोतों पर निगरानी बढ़ाने के निर्देश भी दिए गए हैं। इसके बावजूद एक्यूआई में अपेक्षित सुधार नहीं दिखाई दे रहा है। प्रदूषण का बढ़ता स्तर सांस और आंखों से संबंधित परेशानी झेल रहे लोगों के लिए चिंता बढ़ा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें