फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: वायु सेनाकर्मी को बोतल मारकर किया घायल

Thu, 11 Jul 2024 02:37 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
कोसली। रात में रास्ते को लेकर युवकों ने वायु सेना के जवान की पिटाई कर दी। पुलिस को दी शिकायत में गांव नठेड़ा निवासी सिद्धार्थ ने बताया कि वह भारतीय वायु सेना में कार्यरत है। मौजूदा समय में छुट्टी लेकर घर आया है। मंगलवार रात करीब साढ़े 11 बजे कोसली से अपने घर जा रहा था। इसी बीच वह पिपली अड्डा पर पहुंचा तो वहां पर दो युवक मौजूद थे। रास्ते पर छड़ डाल रखी थी। सिद्धार्थ ने गाड़ी साइड में खड़ी कर दी।
विज्ञापन

सिद्धार्थ का आरोप है कि जब वह पैदल जाने लगा तो युवकों ने रास्ता रोककर मारपीट शुरू कर दी। एक युवक ने उसके सिर पर शराब की बोतल मार दी। इससे उसे गहरी चोट लग गई। इस दौरान जान से मारने की भी धमकी दी गई। किसी तरह ग्रामीणों ने उसे बचाया। फिलहाल पुलिस ने शिकायत के आधार पर चार लोगों पर केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें