फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एफएसी की आपत्तियों को दूर करने के लिए जमीन के कागजात की गहनता से की जांच

विज्ञापन
विज्ञापन
मनेठी में प्रस्तावित एम्स के निर्माण को वन सलाहकार समिति की नामंजूरी के बाद मचे घमासान के बीच मंगलवार को उपायुक्त द्वारा गठित की गई समिति की अतिरिक्त उपायुक्त प्रदीप दहिया की अध्यक्षता में बैठक हुई, जिसमें समिति द्वारा उपलब्ध कराए गए कागजातों की जांच की गई। उधर, चार अगस्त को जेल भरो आंदोलन के लिए भी ग्रामीणों ने जनसंपर्क अभियान तेज कर दिया है।
विज्ञापन

बैठक में एडीसी प्रदीप दहिया ने कहा कि प्रयास है कि मनेठी में ही एम्स का निर्माण हो। इसके लिए संघर्ष समिति के सदस्य जो सभी कागजात उपलब्ध करवा रहे हैं। उनके आधार पर वन सलाहकार समिति द्वारा लगाए आपत्ति दूर किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि बैठक का दौर आगे भी जारी रहेगा और जो भी आपत्तियां हैं उन्हें दूर करने के लिए सब मिलकर कार्य करेंगे। बैठक में संघर्ष समिति के सदस्यों ने बताया कि यह जमीन पंचायत की है इसे अरावली में दिखाया जाना गलत है। समिति इस पर कड़ी आपत्ति दर्ज करती है।
ग्रामीणों ने चार अगस्त को प्रस्तावित जेल भरो आंदोलन के लिए जनसंपर्क अभियान को तेज कर दिया है। रेवाड़ी जिले के ग्रामीणों के साथ ही महेंद्रगढ़, चरखीदादरी, भिवानी व राजस्थान के अलवर जिले के ग्रामीणों को भी आंदोलन के लिए संपर्क किया जा रहा है।
विज्ञापन

बैठक में उपमण्उल अधिकारी (ना0), रेवाड़ी रविन्द्र यादव, जिला विकास एवं पंचायत अधिकारी डा. अमरचन्द कौशिक, डीटीपी मनीष, डीएफओ सुन्दर लाल और संघर्ष समिति के सदस्य श्याताज सरपंच, औमप्रकाश सैन, कामरेड राजेन्द्र व कैलास सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें