फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अग्रसेन के सिद्धांत समाज को एकजुट करने में महत्वपूर्ण : कुलपति

Sun, 27 Sep 2026 11:52 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
निर्माणाधीन महाराजा अग्रसेन यज्ञशाला का निरीक्षण करतीं कुलपति प्रो. असीम मिगलानी साथ में अन्य।
विज्ञापन
रेवाड़ी। इंदिरा गांधी विश्वविद्यालय और हरियाणा प्रदेश वैश्य महासम्मेलन के बीच हुए समझौता ज्ञापन के तहत गठित महाराजा अग्रसेन पीठ की सलाहकार समिति की चौथी बैठक कुलपति प्रो. असीम मिगलानी की अध्यक्षता में विश्वविद्यालय के सरदार पटेल भवन स्थित बोर्ड रूम में हुई। इसमें अकादमिक, सामाजिक गतिविधियों, विकास कार्यों और भावी योजनाओं पर विस्तार से चर्चा कर महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए।
विज्ञापन

कुलपति प्रो. असीम मिगलानी ने कहा कि महाराजा अग्रसेन के सिद्धांत समाज को एकजुट करने और अंत्योदय की भावना को मजबूत करने के लिए महत्वपूर्ण हैं। विश्वविद्यालय पीठ के माध्यम से उनके जीवन दर्शन और शिक्षाओं को विद्यार्थियों एवं समाज तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।
उन्होंने बताया कि हाल ही में कार्यपरिषद की बैठक में विश्वविद्यालय की पीठों के अंतर्गत शोध एवं अकादमिक गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए एक अतिरिक्त पीएचडी सीट आवंटित करने का निर्णय लिया गया है। इससे महाराजा अग्रसेन के जीवन दर्शन, समाजवाद और आर्थिक विचारों पर शोध को बढ़ावा मिलेगा।
विज्ञापन

कुलसचिव प्रो. दिलबाग सिंह ने कहा कि पीठ की स्वीकृत गतिविधियों और परियोजनाओं को समयबद्ध तरीके से पूरा करने के लिए विश्वविद्यालय प्रशासन आवश्यक सहयोग प्रदान करेगा। हरियाणा प्रदेश वैश्य महासम्मेलन के अध्यक्ष राजीव जैन ने बताया कि देशभर के पुस्तकालयों में महाराजा अग्रसेन के विचारों पर आधारित पुस्तकें उपलब्ध कराने की योजना है। विश्वविद्यालय पुस्तकालय में भी पीठ से संबंधित पुस्तकों के लिए अलग स्थान निर्धारित किया जाएगा।

क्विज प्रतियोगिता होगी आयोजित
बैठक में तय किया गया कि अक्तूबर के मध्य में महाराजा अग्रसेन जयंती के अवसर पर विद्यार्थियों के लिए नकद पुरस्कार वाली क्विज प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी। इसके अलावा इस वर्ष महाराजा अग्रसेन के विचारों पर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन आयोजित करने की रूपरेखा पर भी सहमति बनी। सम्मेलन का आयोजन विश्वविद्यालय और हरियाणा प्रदेश वैश्य महासम्मेलन के संयुक्त सहयोग से किया जाएगा।

राष्ट्रीय निर्देशिका तैयार करने की योजना
समिति ने महाराजा अग्रसेन के नाम से संचालित प्रमुख शैक्षणिक संस्थानों, अस्पतालों और सामाजिक संगठनों के साथ परस्पर सहयोग के लिए एमओयू करने तथा इन संस्थानों की राष्ट्रीय निर्देशिका तैयार करने की योजना बनाई। साथ ही ‘महाराजा अग्रसेन की शिक्षाएं और दर्शन विषय पर आधारित पुस्तकों को देशभर के विश्वविद्यालयों एवं कॉलेजों के पुस्तकालयों में वितरित करने का निर्णय लिया गया। पीठ के वार्षिक बजट को भी समिति ने मंजूरी दी।

जनवरी तक तैयार होगी यज्ञशाला
बैठक के बाद कुलपति प्रो. असीम मिगलानी, कुलसचिव प्रो. दिलबाग सिंह और समिति के सदस्यों ने परिसर में निर्माणाधीन महाराजा अग्रसेन यज्ञशाला का निरीक्षण किया। सदस्यों ने निर्माण कार्य की प्रगति का जायजा लिया। विश्वविद्यालय की ओर से बताया गया कि यज्ञशाला का निर्माण कार्य आगामी जनवरी तक लगभग पूरा हो जाएगा। इस अवसर पर अधिष्ठाता अकादमिक मामले प्रो. सुनील कुमार, वाणिज्य विभाग के प्रो. दीपक गुप्ता, वैश्य महासम्मेलन के सचिव दुर्गा दत्त गोयल, अशोक सोमानी, ब्रिज लाल गोयल और रिपु दमन गुप्ता सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें