फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अग्निपथ का विरोध, पुलिस पर किया पथराव

विज्ञापन
विज्ञापन
केंद्र सरकार की अग्निपथ भर्ती योजना का लगातार दूसरे दिन भी विरोध हुआ। दिल्ली-जयपुर हाईवे जाम करने की जिद्द पर उड़े कुछ युवाओं ने पुलिस पर पथराव कर दिया। घर के अंदर से पत्थरबाजी की गई जिसकी वजह से एक पुलिसकर्मी को चोट आई है। हाईवे पर अब भारी पुलिसफोर्स तैनात की गई है।
विज्ञापन

वहीं दूसरी तरफ कस्बा कोसली में बड़ी संख्या में युवा एकत्रित होकर राजीव गांधी खेल स्टेडियम से बस स्टैंड तक पैदल मार्च निकालकर इस योजना को रद्द करने की मांग को लेकर एसडीएम होशियार सिंह को प्रधानमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। वहीं रेवाड़ी जिला सचिवालय और रेलवे स्टेशन की सुरक्षा और कड़ी कर दी गई।
आसलवास में पुलिस पर किया पथराव
दिल्ली-जयपुर हाईवे से सटे गांव आसलवास के अखाड़े में भी युवाओं का एक समूह एकत्रित हुआ था। सूचना मिलते ही मौके पर एएसपी व 3 डीएसपी के साथ पुलिस बल के साथ पहुंचे। यहां पर प्रदर्शन का रहे युवाओं को पुलिस ने समझाकर शांत कराया है।
विज्ञापन

स्टेशन और सचिवालय पर सुरक्षा चाक चौबंद
बिहार में रेलवे स्टेशन पर तोड़फोड़ और ट्रेनों में आगजनी की घटना के बाद रेवाड़ी में भी रेलवे स्टेशन की सुरक्षा बढ़ाई गई है। जीआरपी व आरपीएफ के अतिरिक्त जवानों को स्टेशन व आसपास तैनात किया गया है। इतना ही नहीं रेवाड़ी सचिवालय पर भी सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त किए गए हैं। पुलिस लाइन में तैनात पुलिस स्टाफ को अब फील्ड में उतारा गया है।
दक्षिणी हरियाणा में सबसे ज्यादा तदाद
सेना में भर्ती की तैयारी में जुटे युवाओं में सबसे ज्यादा दक्षिणी हरियाणा से हैं। करीब 50 हजार युवक फिलहाल सेना में भर्ती की तैयारी में लगे हैं लेकिन अग्निपथ योजना के बाद उन्हें अपने भविष्य पर खतरा नजर आ रहा है। इसके चलते जबरदस्त विरोध देखने को मिल रहा है। नौजवान भर्ती योजना को रद्द करने की मांग कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें