फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अग्निपथ : सोशल मीडिया पर अफवाह फैलाने वालों की तलाश में जुटी पुलिस

विज्ञापन
विज्ञापन
कोसली। कोसली में अग्निपथ के विरोध में एकत्र होकर धरना प्रदर्शन करने व इस धरना प्रदर्शन में हरियाणवी गायक एमडीकेडी के आने की अफवाह फैलने के बाद प्रशासन सतर्क रहा। पुलिस सोशल मीडिया पर अफवाह फैलाकर युवाओं को भ्रमित करने वालों की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन

सोशल मीडिया पर शनिवार से एक पोस्ट चल रही थी कि रविवार को सुबह सरकार द्वारा नया कानून अग्निपथ के विरोध में राजीव गांधी स्टेडियम में सुबह 9 बजे ज्यादा से ज्यादा युवा एकत्र होकर एमडीकेडी का सहयोग करें। जैसे ही इस तरह से एकत्र होने की जानकारी पुलिस को मिली तो पुलिस सतर्क हो गई। साथ ही पुलिस ने राजीव गांधी स्टेडियम के आसपास सतर्कता बढ़ा दी। वहीं बाजार में भी पुलिस बल तैनात कर दिया गया। हर आने जाने वालों पर निगाह रखते रहे। जब ग्यारह बजे तक भी कोई स्टेडियम नहीं पहुंचा तो पुलिस को शक हुआ। इस संबंध में एमडीकेडी से संपर्क किया गया। एमडीकेडी की ओर से बताया गया कि कोसली में उनका आज का कोई कार्यक्रम नहीं है। इसके बाद पुलिस ने राहत कि सांस ली। अब पुलिस सोशल मीडिया पर पोस्ट डाल कर अफवाह फैलाने वाले की तलाश में जुटी है।
उधर, कोसली थाना प्रभारी सुमेर सिंह का कहना है कि किसी को भी कानून व्यवस्था बिगाड़ने नहीं दिया जाएगा। सोशल मीडिया पर झूठी पोस्ट डालकर क्षेत्र में अग्निपथ के नाम पर माहौल बिगाड़ने का प्रयास किया जा रहा है। अफवाह फैलाने वाले की तलाश की जा रही है। जल्द ही उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें