फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: बढ़ती चोरियों पर अग्रवाल वैश्य समाज में आक्रोश, सुरक्षा व्यवस्था पर उठाए सवाल

Wed, 27 May 2026 11:37 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
नवीन सिंघलजिला अध्यक्ष
विज्ञापन
रेवाड़ी। जिले में लगातार बढ़ रही चोरी की घटनाओं को लेकर अग्रवाल वैश्य समाज ने रोष व्यक्त किया है। समाज के पदाधिकारियों ने कहा कि जिले में लगातार बढ़ रही चोरी की वारदात से व्यापारियों और आम लोगों में भय है। हाल ही में भैरों चौक स्थित प्राचीन हनुमान मंदिर में हुई चोरी की घटना को समाज ने शर्मनाक बताया है। इस घटना में मंदिर से लाखों रुपये का सामान चोरी होने की बात सामने आई है।
विज्ञापन

अग्रवाल वैश्य समाज के सदस्यों ने कहा कि जिले में पहले भी कई चोरी की घटनाएं हो चुकी हैं और ज्यादातर मामलों में वैश्य समाज के लोगों को निशाना बनाया गया है। उन्होंने कहा कि अग्रवाल, जैन और अन्य वैश्य समाज के परिवारों तथा व्यापारिक प्रतिष्ठानों में लगातार चोरी की घटनाएं चिंता का विषय बन चुकी हैं।
अग्रवाल वैश्य समाज के जिला अध्यक्ष नवीन सिंघल, महासचिव एडवोकेट तेज पाल गर्ग, कोषाध्यक्ष प्रवीण बंसल, रेवाड़ी विधानसभा अध्यक्ष सीए केसरी नंदन अग्रवाल, महासचिव मनीष गोयल, कोषाध्यक्ष सुनील गोयल, युवा टीम अध्यक्ष दिनेश मोदी, महासचिव आयुष गुप्ता और कोषाध्यक्ष हिमांशु अग्रवाल सहित पूरी जिला टीम ने चोरी की घटनाओं पर अपना रोष जताया।
विज्ञापन

जिला अध्यक्ष नवीन सिंघल ने कहा कि लगातार हो रही चोरी की घटनाओं से लोगों में असुरक्षा की भावना बढ़ रही है। उन्होंने कहा कि पुलिस प्रशासन को रात्रि गश्त बढ़ाने, संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखने और चोरी की घटनाओं में शामिल आरोपियों को जल्द गिरफ्तार करने के लिए प्रभावी कदम उठाने चाहिए।
नवीन सिंघल ने समाज के लोगों से एकजुट रहने की अपील की। कहा कि किसी भी अप्रिय घटना के समय सभी को एक-दूसरे का सहयोग करना चाहिए। उन्होंने कहा कि समाज हमेशा पीड़ित परिवारों के साथ खड़ा रहेगा। उन्होंने एसपी हेमेंद्र मीणा से जिले में कानून व्यवस्था को और मजबूत करने और भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए आवश्यक कदम उठाने का आग्रह किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें