पंडित जवाहर लाल नेहरू को देते श्रद्धांजलि कैप्टन अजय सिंह यादव साथ में कार्यकर्ता। स्रोत : प्रव
रेवाड़ी। देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू और क्षेत्र के प्रथम विधायक राव अभय सिंह की पुण्यतिथि के अवसर पर पूर्व मंत्री कैप्टन अजय सिंह यादव ने नेहरू पार्क और राव अभय सिंह चौक पर श्रद्धांजलि अर्पित की।
कैप्टन अजय सिंह यादव ने कहा कि पंडित जवाहर लाल नेहरू व राव अभय सिंह दोनों की इच्छा थी कि समाज के उपेक्षित और जरूरतमंद लोगों की पूर्ण निष्ठा के साथ सेवा की जाए। नेहरू ने भारत के पहले प्रधानमंत्री के रूप में कई महत्वपूर्ण कार्य किए। उन्होंने भारत को एक आधुनिक और औद्योगिक देश बनाने के लिए कई योजनाएं शुरू कीं।
पंडित नेहरू ने भारत में उच्च शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए कई महत्वपूर्ण संस्थान स्थापित किए। उन्होंने अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान और भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान जैसे संस्थानों की स्थापना की। उन्होंने भाखड़ा नांगल बांध जैसे कई बुनियादी ढांचे परियोजनाओं की शुरुआत की, जिससे देश के विकास को गति मिली। नेहरू ने पंचवर्षीय योजनाओं की शुरुआत की, जिससे देश में आर्थिक विकास को बढ़ावा मिला।
उन्होंने शिक्षा और स्वास्थ्य के क्षेत्र में भी कई सुधार किए। उन्होंने बाल अधिकारों के लिए भी काम किया और उन्हें बच्चों से बहुत लगाव था।कैप्टन अजय सिंह यादव ने कहा कि उनके पिता राव अभय सिंह ने अपना पूरा जीवन अहीरवाल के विकास और जनता की सेवा में समर्पित कर दिया। वे एक सच्चे जनसेवक थे, जिन्होंने हमेशा गरीबों और जरूरतमंदों की मदद की। उनके योगदान को अहीरवाल की जनता हमेशा याद रखेगी। उन्होंने अहीरवाल के विकास के लिए कई महत्वपूर्ण कार्य किए। उनके प्रयासों से अहीरवाल में शिक्षा, स्वास्थ्य और बुनियादी ढांचे का विकास हुआ। आज उनकी पुण्यतिथि पर हम उनके आदर्शों और मूल्यों को याद करते हैं। शकुंतला यादव ने राव अभय सिंह को अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की।