फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: कई दिनों बाद खिली धूप, ठंड से मिली राहत

Mon, 05 Jan 2026 12:07 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
रेवाड़ी। जिले में कई दिनों बाद रविवार को मौसम साफ रहा। सुबह धूप खिलने के बाद लोग पार्कों में पहुंच गए तो बहुत से लोगों ने छत पर बैठकर आनंद उठाया। हालांकि सर्द हवा भी चलती रही। मौसम विभाग के अनुसार दिन में धूप निकलने से तापमान में बढ़ोतरी होगी।
विज्ञापन

पिछले दिनों लगातार बादल छाए रहने और सर्द हवा चलने के कारण ठंड काफी बढ़ गई थी जिससे जनजीवन प्रभावित हो रहा था। कई दिनों बाद रविवार सुबह से ही आसमान साफ रहा और अच्छी धूप खिली। जिले का अधिकतम तापमान 18.5 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 4.2 डिग्री सेल्सियस रहा।
शनिवार को अधिकतम तापमान 16.5 डिग्री और न्यूनतम तापमान 3.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। इस तरह अधिकतम तापमान में करीब 2 डिग्री सेल्सियस का उछाल देखने को मिला है।
विज्ञापन

हालांकि धूप निकलने से ठंड का असर कुछ कम हुआ लेकिन हवा की गुणवत्ता में गिरावट दर्ज की गई। रविवार को जिले का एयर क्वालिटी इंडेक्स 322 रहा, जो बहुत खराब श्रेणी में आता है। एक दिन पहले एक्यूआई 245 दर्ज किया गया था।
विज्ञापन

मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में सुबह-शाम ठंड बनी रहेगी, जबकि दिन में धूप निकलने से तापमान में हल्की बढ़ोतरी हो सकती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें