फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तिरंगा यात्रा ः शहीदों का माल्यार्पण कर उनके परिवार को किया सम्मानित

विज्ञापन
तिरंगा यात्रा के दौरान ट्रैक्टर चलाते सहकारिता मंत्री डॉ. बनवारी लाल। - फोटो : Rewari
विज्ञापन
रेवाड़ी। भाजपा की ओर से शहीदों के सम्मान में प्रारंभ की गई तिरंगा यात्रा सोमवार को बावल विधानसभा क्षेत्र में निकाली गई। यात्रा बावल में खेडा मुरार रोड स्थित भगत सिंह चौक से प्रारंभ होकर शहीद हरी सिंह के गांव राजगढ़ में पहुंची।
विज्ञापन

सहकारिता मंत्री डॉ. बनवारीलाल की अगुवाई में निकाली गई तिरंगा यात्रा में 1000 से अधिक ट्रैक्टर शामिल हुए। भारी संख्या में युवाओं और पार्टी कार्यकर्ताओं ने भाग लेकर शहीदों को श्रद्धासुमन अर्पित किए। बावल के शहीद भगत सिंह पार्क में उनकी प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित करने के उपरांत शहीद सम्मान तिरंगा यात्रा प्रारंभ की गई। यात्रा के दौरान तिरंगा लहराते हुए और केसरिया रंग की पगड़ियां पहनकर लोगों ने वंदे मातरम, भारत माता और शहीदों के जयकारे लगाए। तिरंगा यात्रा के शुभारंभ पर डॉ. बनवारीलाल ने शहीद भगत सिंह, राजगुरु व सुखदेव की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया। इस दौरान रास्ते में आने वाली तमाम शहीदों की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण करने के साथ शहीदों के परिजनों को सहकारिता मंत्री ने सम्मानित भी किया। इस दौरान डॉ. बनवारी लाल का भी जगह-जगह पर स्वागत हुआ। राजगढ़ पहुंचने के बाद शहीद हरी सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण करने के बाद उनके परिवार को सम्मानित किया गया।
आजादी से पहले नहीं होता था सुई का निर्माण
डॉ. बनवारी लाल ने कहा कि आजादी से पहले देश में कारखानों की कमी के कारण सुई का भी निर्माण नहीं होता था। वहीं आज आजादी के बाद देश में बड़े-बड़े उद्योग व कारखाने लगे हैं। जिनमें तोप व एयरक्राफ्ट भी बनाए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मंशा है कि जब आजादी के 75 वर्ष पूर्व हो तो प्रत्येक नागरिक के सर पर छत हो। हर घर में नल से जल की सुविधा हो, हर व्यक्ति के लिए रोजगार की व्यवस्था हो। इस अवसर भाजपा नेत्री वंदना पोपली, जिला महामंत्री ईश्वर चनेजा, मंडल अध्यक्ष अमरजीत सिंह, जीतू चेयरमैन, राजपाल सरपंच, ब्लॉक समिति के पूर्व चेयरमैन वीरेंद्र सिंह छिल्लर, यशवंत भारद्वाज, नगर पालिका बावल के निवर्तमान प्रधान अमरजीत सिंह महलावत, महिला जिला अध्यक्ष पिंकी यादव व महेश नैचना आदि सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें