बावल रोड के पास पहुंचे बॉबी देओल। संवाद
रेवाड़ी। यहां आकर बहुत अच्छा लगा। रेवाड़ी बहुत अच्छा शहर है। यहां के लोगों का प्यार देखकर खुशी हुई। यह बातें बॉलीवुड अभिनेता बॉबी देओल ने रविवार को पत्रकारों से बातचीत में कहीं। वह बावल रोड मॉडल टाउन स्थित एक ज्वेलरी शोरूम का उद्घाटन करने आए थे। उनको देखने के लिए 500 से अधिक प्रशंसक सड़क पर जुटे थे। बॉबी देओल ने फैंस का अभिवादन किया। फैंस का उत्साह देखकर उन्होंने खुशी जाहिर की। इस दौरान पुलिस टीम मौजूद रही। भीड़ अधिक होने के कारण रोड को आधा घंटा तक ब्लॉक किया गया। पुलिसकर्मियों ने जैसे-तैसे यातायात व्यवस्था को सुचारू रखा। बॉबी देओल ने कहा कि 25 दिसंबर को उनकी एक फिल्म रिलीज होने वाली है। दर्शकों से कहा कि वे फिल्म को जरूर देखें। इतना कहने के बाद वह रेवाड़ी से चले गए।