फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: 10 वीं के आधार पर 41 प्रतिशत सीट पर हुआ दाखिला

विज्ञापन
फोटो नंबर- 15नारनौल ​स्थित बीकेएन कॉलेज।
विज्ञापन

विज्ञापन
नारनौल। बाबा खेतानाथ राजकीय बहुतकनीकी संस्थान में द्वितीय चरण की दाखिला प्रक्रिया के तहत 12वीं के आधार पर 55 प्रतिशत सीटों पर दाखिले हो चुके हैं। सबसे अधिक दाखिले मैकेनिकल इंजीनियरिंग में 13, इलेक्ट्रॉनिक्स एवं कम्युनिकेशन में 12 तथा सिविल इंजीनियरिंग में 11 सीटों पर हुए हैं।

जानकारी के अनुसार, 12वीं के आधार पर छह पाठ्यक्रमों की 101 सीटों पर दाखिले होने हैं। इनमें से अब तक 56 सीटों पर दाखिले हो चुके हैं, जबकि 45 सीटें अभी रिक्त हैं। रिक्त सीटों पर अब फिजिकल काउंसलिंग के माध्यम से दाखिले किए जाएंगे, जिसके लिए शेड्यूल जारी कर दिया गया है। इच्छुक विद्यार्थी 7 जुलाई तक आवेदन जमा करवा सकते हैं। 8 जुलाई को मेरिट सूची जारी कर सीटों का आवंटन किया जाएगा। इसके बाद 9 जुलाई को आवंटित विद्यार्थियों को अपने दस्तावेज जमा करवाना अनिवार्य होगा।
विज्ञापन


10वीं के आधार पर सीट आवंटन सूची आज होगी जारी

10वीं के आधार पर दाखिला प्रक्रिया के प्रथम चरण में 41 प्रतिशत सीटों पर दाखिले हो चुके हैं। सात पाठ्यक्रमों की कुल 480 सीटों के लिए प्रथम मेरिट सूची में 300 सीटों का आवंटन किया गया था। इनमें से 197 सीटों पर दाखिले हो चुके हैं, जबकि 283 सीटों पर दाखिला होना अभी शेष है। द्वितीय चरण के तहत सीट आवंटन सूची 1 जुलाई को जारी की जाएगी। आवंटित विद्यार्थियों को 2 और 3 जुलाई को आवश्यक दस्तावेज जमा करवाना अनिवार्य होगा।
विज्ञापन


12 वीं आधार पर अब तक हुए दाखिले
कोर्स उपलब्ध सीट दाखिले

सिविल इंजीनियरिंग 18 11
कंप्यूटर इंजीनियरिंग 12 08

इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग 09 07
इलेक्ट्रॉनिक्स एवं कम्युनिकेशन इंजीनियरिंग 17 12

इंस्ट्रूमेंटेशन एवं कंट्रोल इंजीनियरिंग 26 05
मैकेनिकल इंजीनियरिंग 19 13


10 वीं आधार पर अब तक हुए दाखिले :
कोर्स उपलब्ध सीट दाखिले

सिविल इंजीनियरिंग 60 25

कंप्यूटर इंजीनियरिंग 60 19

इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग 60 35

इलेक्ट्रॉनिक्स एवं कम्युनिकेशन इंजीनियरिंग 60 25

इंस्ट्रूमेंटेशन एवं कंट्रोल इंजीनियरिंग 60 18

मैकेनिकल इंजीनियरिंग 120 66
पर्यावरणीय इंजीनियरिंग 60 09
-

वर्जन :

12वीं के आधार पर रिक्त सीट पर दाखिले अब फिजिकल काउंसलिंग के तहत किए जाएंगे जिसके लिए शेड्यूल जारी कर दिया गया है। वहीं 10वीं के आधार पर दाखिले के लिए द्वितीय चरण के तहत सूची जारी की जाएगी और 2 व 3 जुलाई को दस्तावेज जमा किए जाएंगे। विद्यार्थियों से अपील है कि दाखिले के लिए दस्तावेज तैयार रखें और समय रहते जमा करवाएं।
डॉ. अनिल यादव, प्राचार्य, बीकेएन कॉलेज, नारनौल।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें