फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: एडमिशन गाइडलाइंस और नई शिक्षा नीति बताई

विज्ञापन
फोटो : 4खरखड़ा स्थित राजकीय महाविद्यालय में नवप्रवेशित विद्यार्थियों के लिए ओरिएंटेशन कार्यक्
विज्ञापन
रेवाड़ी। खरखड़ा स्थित राजकीय महाविद्यालय में मंगलवार को नवप्रवेशित विद्यार्थियों के लिए एक दिवसीय ओरिएंटेशन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्या दयावती ने की व इसका आयोजन आंतरिक गुणवत्ता आश्वासन प्रकोष्ठ (आईक्यूएसी) द्वारा किया गया।
विज्ञापन

आईक्यूएसी प्रभारी डॉ. सिंधाशु ने स्वागत भाषण देते हुए महाविद्यालय की नियमावली, शैक्षणिक अनुशासन, पाठ्यक्रम और परीक्षा प्रणाली से विद्यार्थियों को अवगत कराया। प्राचार्या दयावती ने प्रेरणादायक संबोधन में शिक्षा के महत्व, समय प्रबंधन व चरित्र निर्माण पर बल दिया। रजिस्ट्रार डॉ. सत्येन्द्र ने विश्वविद्यालयीय प्रक्रिया के बारे में बताया।
डॉ. मनु कुमार ने एडमिशन गाइडलाइंस और नई शिक्षा नीति की जानकारी दी। डॉ. सुशील कुमार ने छात्रवृत्ति योजनाओं के बारे में बताया। डॉ. कविता ने एनएसएस, डॉ. मान्या ने पुस्तकालय और सांस्कृतिक गतिविधियों और डॉ. सुशीला ने महिला कल्याण से जुड़े मुद्दों पर चर्चा की। कार्यक्रम में तकनीकी सत्र का संचालन डॉ. मीनाक्षी और डॉ. भूषण ने किया। कार्यक्रम की सफल व्यवस्था में डॉ महेश, डॉ प्रदीप, डॉ. सरिता, डॉ. शिल्पा व डॉ. स्वीटी का विशेष सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें