फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: जागा प्रशासन, कोसली में बंदर पकड़ो अभियान शुरू

Wed, 20 May 2026 11:36 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
बंदर को पकड़ने के लिए लगाया गया पिंजरा। संवाद
विज्ञापन
कोसली। शहर और आसपास की कॉलोनियों और गांवों में लंबे समय से बंदरों के उत्पात से परेशान लोगों को अब राहत मिलने लगी है। 28 अप्रैल को अमर उजाला में प्रमुखता से खबर प्रकाशित होने के बाद प्रशासन हरकत में आया और बंदर पकड़ो अभियान शुरू कर दिया गया है।
विज्ञापन

विभिन्न क्षेत्रों में टीम बंदरों को पकड़ रही है। कई स्थानों पर पिंजड़े भी लगाए गए हैं। कोसली और आसपास के गांवों में हालात इतने खराब हो चुके थे कि बच्चों और महिलाओं का घर से निकलना मुश्किल हो गया था। गांव भडंगी में अकेले एक महीने के भीतर कई महिलाओं और बच्चों को बंदरों ने काट लिया। एक घटना में बंदरों से बचने के प्रयास में 10 वर्षीय बच्चे ने छत से छलांग लगा दी जिससे उसका पैर टूट गया।
बंदरों का आतंक रेलवे स्टेशन पर भी देखने को मिल रहा है। कोसली रेलवे स्टेशन के फुटओवर ब्रिज पर बंदरों के झुंड बैठे रहते थे जो यात्रियों का सामान छीनने और हमला करने की घटनाओं को अंजाम देते थे। लोगों का कहना है कि अभी अभियान को और तेज करने की जरूरत है, ताकि क्षेत्र को पूरी तरह बंदरों के आतंक से मुक्त कराया जा सके।

बंदर को पकड़ने के लिए लगाया गया पिंजरा। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें