फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कूल का वातावरण काफी बेहतर है : अशोक

Wed, 20 May 2026 11:35 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
निरीक्षण के दौरान एक मंच पर आए अधिकारी व शिक्षक। स्रोत : स्कूल
विज्ञापन
कोसली। राजकीय माध्यमिक विद्यालय राजपुरा ईस्तमुरार का खंड शिक्षा अधिकारी अशोक कुमार ने निरीक्षण कर विद्यार्थियों की शैक्षणिक गतिविधियों का जायजा लिया। उन्होंने विद्यालय में मिड डे मील की गुणवत्ता की भी जानकारी ली। उन्होंने विद्यालय की स्वच्छता, अनुशासन और शिक्षा के क्षेत्र में विद्यार्थियों की प्रगति की सराहना की। उन्होंने कहा कि विद्यालय का वातावरण काफी बेहतर है और स्टाफ विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देने में अच्छा कार्य कर रहा है। इस अवसर पर पूर्व मुख्य अध्यापक रामपाल भी मौजूद रहे। उन्होंने कहा कि विद्यालय हर क्षेत्र में अग्रणी है। यहां के विद्यार्थी पढ़ाई में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर रहे हैं। विद्यालय में नामांकन भी संतोषजनक है। अंत में मुख्य अध्यापिका संतोष कुमारी और समस्त स्टाफ ने खंड शिक्षा अधिकारी का गुलदस्ता भेंट कर स्वागत किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें