फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: अविश्वास प्रस्ताव को लेकर एडीसी ने बुलाई 24 को बैठक

Sat, 11 Oct 2025 12:08 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
रेवाड़ी। पंचायत समिति धारुहेड़ा के अध्यक्ष दलबीर सिंह के खिलाफ 22 में 16 सदस्यों ने अविश्वास प्रस्ताव प्रस्तुत किया है। इसके बाद एडीसी राहुल मोदी ने पंचायत समिति के सभी निर्वाचित सदस्यों की बैठक 24 अक्तूबर को सुबह 10 बजे जिला सचिवालय में बुलाई गई है। सदस्यों को पहचान पत्र के साथ आने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन

एडीसी ने हरियाणा पंचायतीराज अधिनियम 1944 की धारा 62 और हरियाणा पंचायतीराज नियमावली 1995 के नियम 10(3) का प्रयोग करते हुए बैठक बुलाने का निर्णय लिया। नोटिस सभी सदस्यों को भेजी गई है और इसके साथ ही समिति कार्यालय, खंड कार्यालय तथा सूचना पट्ट पर भी इसे चस्पा किया गया है।
बैठक में शामिल होने वाले सदस्यों में वेदप्रकाश, नीलम, दलबीर सिंह, ललिता, रोहित कुमार, राममेहर, रीना, मनीषा यादव, धीरज, कृष्ण कुमार, लाजवन्ती, सुखीचंद, स्वीटी, विकास, रजनी यादव, अभिषेक, नर्मदा, नवल सिंह, श्रीमती सोनू (उपाध्यक्ष), लाल बहादुर, अंजलि और श्रीहनुमान शामिल हैं।
विज्ञापन

बैठक में अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा होगी और आवश्यक मतदान प्रक्रिया के माध्यम से निर्णय लिया जाएगा। इसके लिए खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी धारूहेडा ने सभी आवश्यक प्रबंध किए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें