रेवाड़ी। घरेलू एलपीजी गैस की आपूर्ति को लेकर फैल रही अफवाहों के बीच खाद्य एवं आपूर्ति विभाग ने स्पष्ट किया है कि जिले में गैस सिलिंडरों का पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध है और आपूर्ति पूरी तरह सामान्य है।
जिला खाद्य एवं पूर्ति नियंत्रक नीतीश कुमार सिंगला ने बताया कि केंद्र सरकार और तेल कंपनियों के माध्यम से एलपीजी की आपूर्ति जारी है। उपभोक्ताओं को उनके बुकिंग क्रम के अनुसार नियमित रूप से होम डिलीवरी भी की जा रही है।
विभाग ने आम नागरिकों को सलाह दी है कि वे किसी भी प्रकार की अफवाहों या अपुष्ट खबरों पर ध्यान न दें। साथ ही अनावश्यक रूप से गैस सिलिंडरों का भंडारण भी न करें।
विभाग ने यह भी स्पष्ट किया है कि वह स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए है। यदि कोई गैस एजेंसी संचालक कालाबाजारी या वितरण में अनियमितता करता पाया गया तो उसके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। संवाद