जखाला से डाक ध्वज लेकर जाते श्रद्धालु। स्रोत : ग्रामीण
कोसली। गांव जखाला से वीरवार सुबह बाबा सैलानी सैयद और बाबा छाजू पीर गुढ़ा के लिए डाक ध्वज रवाना किया गया। इससे पहले ग्रामीणों ने श्रद्धालुओं को तिलक लगाकर और शुभकामनाएं देकर विदा किया। श्रद्धालुओं ने बाबा के जयकारों के साथ यात्रा की शुरुआत की। यात्रा में शामिल युवाओं ने बताया कि वे हर वर्ष बाबा सैलानी सैयद और बाबा छाजू पीर गुढ़ा के दर्शन के लिए डाक ध्वज लेकर जाते हैं। यात्रा में वीरेंदर, अजित, नितिन, जतिन, राहुल, रोहन, मोनू, कुनाल, अशोक, सोनू, मंजीत, आकाश, योगेश, सचिन सहित अन्य युवा श्रद्धालु शामिल रहे। संवाद