फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: परीक्षाओं में अनियमितता पाए जाने पर दो काॅलेजों के कार्यवाहक प्राचार्य निलंबित

Wed, 04 Jun 2025 11:22 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
रेवाड़ी। कोसली। इंदिरा गांधी विश्वविद्यालय (आईजीयू) मीरपुर से संबंधित राजकीय महाविद्यालय नाहड़ व राजकीय महाविद्यालय कोसली काॅलेजों में चल रहीं परीक्षाओं में अनियमितता पाए जाने पर दोनों कालेजों के कार्यवाहक प्राचार्य निलंबित कर दिए हैं। यह कार्रवाई विश्वविद्यालय की तत्कालीन कार्यवाहक प्राचार्य की सिफारिश पर उच्चतर शिक्षा निदेशालय ने की है। काॅलेजों में चल रही परिक्षाओं में नकल होने की शिकायत मिली थी।
विज्ञापन


तत्कालीन कार्यवाहक कुलपति प्रोफेसर दीप्ति धर्मानी ने कॉलेजों में परीक्षा व्यवस्था की जांच के लिए फ्लाइंग स्क्वॉड के अतिरिक्त तीन अलग-अलग कमेटी का गठन किया था। इसमें कुल सचिव परीक्षा नियंत्रक के साथ अन्य फ्लाइंग टीम के सदस्य शामिल थे। अन्य टीम के सदस्यों ने 15 दिन पहले कॉलेजों का निरीक्षण किया था।

कॉलेजों में परीक्षाओं के दौरान छात्र बड़ी संख्या में नकल करते मिले, इसकी रिपोर्ट कुलपति को भेजी गई थी। अनियमित के रूप में इन कॉलेज में व्यापक रूप से विद्यार्थी नकल करते मिले थे। परीक्षा केंद्र का अधीक्षक नदारत मिला और ड्यूटी स्टाफ भी नहीं मिले थे। इसकी रिपोर्ट आइजीयू के माध्यम से उत्तर शिक्षा निदेशालय को भेजी गई थी। इस पर संबंधित संस्था के मुखिया होने के नाते दोनों काॅलेजों के प्राचार्यों पर कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें