फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: गांजा उपलब्ध कराने वाला आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
रेवाड़ी। सदर पुलिस टीम ने 5.68 किलोग्राम गांजा उपलब्ध कराने के मामले में नूंह के गांव शिकारपुर निवासी आमिर खान को गिरफ्तार किया है। आरोपी पर पहले ही एनडीपीएस एक्ट के चार मामले दर्ज हैं।
विज्ञापन


एसपी कार्यालय से जारी विज्ञप्ति के अनुसार 10 मई को सीआईए रेवाड़ी को सूचना मिली थी कि शिकारपुर निवासी शहाबुद्दीन गांजा सप्लाई करने के लिए बाइक पर गांव हांसाका के पास रेवाड़ी की तरफ जाने वाले रोड पर खड़ा है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर उसे दबोच लिया। ड्यूटी मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में उसके बैग की तलाशी लेने पर पॉलिथीन में 5 किलो 68 ग्राम गांजा बरामद हुआ। इस संबंध में थाना सदर में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर शहाबुद्दीन को गिरफ्तार किया गया था। पूछताछ में शहाबुद्दीन ने पुलिस को बताया कि गांजा उसे शिकारपुर निवासी आमिर खान ने उपलब्ध कराया था। इसके बाद पुलिस ने बुधवार को आमिर खान को भी गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार आरोपी के खिलाफ पहले भी एनडीपीएस एक्ट के तहत थाना सदर, रामपुरा, मॉडल टाउन रेवाड़ी और जिला नूंह में कुल चार मामले दर्ज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें