फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: ट्रैक्टर-ट्राली चोरी का आरोपी गिरफ्तार

Sun, 25 Aug 2024 11:56 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
बावल। बनीपुर चौक से पिछले दिनों ट्रैक्टर-ट्राली चोरी की घटना में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान राजस्थान के खैरथल के गांव कृष्ण नगर निवासी वीरेंद्र सिंह के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी गए ट्रैक्टर-ट्राली को बरामद किया है।
विज्ञापन

पुलिस ने बताया कि बावल के मोहल्ला फकीरान निवासी अमर सिंह ने शिकायत में बताया था कि बावल के बनीपुर चौक पर उनकी स्टील स्टोर की दुकान है। 22 अगस्त की शाम दुकान के सामने ट्रैक्टर-ट्राली को खड़ा किया था। रात में चोर ट्रैक्टर-ट्रॉली चोरी करके ले गया। बावल पुलिस ने चोरी का केस दर्ज किया था। जांच के बाद पुलिस ने मामले में एक आरोपी राजस्थान जिला खैरथल के गांव कृष्ण नगर निवासी वीरेंद्र सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी किए गए ट्रैक्टर-ट्राली को बरामद कर लिया है। पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश करके न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें