फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेंध लगा जेवरात व नकदी चोरी का आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
रेवाड़ी। गांव डहीना में एक घर व दुकान में सेंधमारी लगा सोने-चांदी के जेवरात, नकदी व सामान चोरी करने के आरोपी को डहीना चौकी पुलिस ने गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए आरोपी की पहचान गांव डहीना निवासी रोहित के रूप में हुई है। पुलिस ने चोरी में शामिल तीन आरोपी गांव डहीना निवासी सुमेर व बलजीत और राजस्थान के जिला झुंझुनू के गांव देवलावास निवासी रमेश को पांच दिन की रिमांड पर लिया हुआ है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में डहीना के मोहल्ला राजावास निवासी कृष्ण लाल ने कहा था कि 15 अक्तूबर की रात को वह परिवार के साथ घर में सो रहे थे। अगले दिन सुबह वह उठे तो अन्य कमरों में भी सामान बिखरा पड़ा था। चोर कृष्ण लाल के घर से सात अंगूठी, चार चेन, पांच नॉजपिन, दो जोड़ी कुंडल, झुमकी, चांदी की आठ जोड़ी पायल, चांदी के सिक्के, चार जोड़ी टाप्स और करीब एक लाख दस हजार रुपये की नकदी चोरी कर ले गए थे।
चोरों ने कृष्ण लाल के पड़ोसी सतीश कुमार की परचून की दुकान का ताला तोड़ कर सामान चोरी किया था। डहीना चौकी पुलिस ने चोरी की शिकायत दर्ज कर जांच शुरू की थी। पुलिस ने तीन आरोपियों को पूछताछ के लिए अदालत से पांच दिन के रिमांड पर लिया था। रिमांड के दौरान आरोपी रोहित का नाम सामने आया। इसके बाद शुक्रवार को पुलिस ने उसे भी गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें