फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: होटल मालिक का बैग चोरी करने का आरोपी पकड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
कुंड। होटल मालिक का बैग चोरी के आरोपी कर्मचारी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपी पहचान राजस्थान के जिला अलवर के गांव बाई का बास निवासी सुंदरलाल के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश करके पूछताछ के लिए एक दिन के रिमांड पर लिया है।
विज्ञापन

एसपी कार्यालय की प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार गांव मनेठी निवासी सुनील कुमार ने अपनी शिकायत में बताया था कि उनका जैसलमेर नेशनल हाइवे पर गांव पाडला के पास होटल है। 19 अप्रैल को सुबह के समय वह बैग लेकर घर से होटल पर आए थे।
बैग में 70 हजार रुपये एक टैब व दो चेकबुक थी। वह बैग को काउंटर पर रखने के बाद पूजा करने में व्यस्त हो गए। इसी दौरान होटल पर कार्य करने वाला राजस्थान के जिला अलवर के गांव बाई का बास निवासी सुंदरलाल उसका बैग लेकर बाइक से भाग गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें