फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: 30 बाइक चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
आरोपी, सलीम। स्रोत : पुलिस
विज्ञापन
रेवाड़ी। ऑपरेशन ट्रैकडाउन के तहत 3 अलग-अलग मामलों में बाइक चोर गिरोह के एक सदस्य सहित 6 वांछित आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन

एसपी कार्यालय की तरफ से जारी प्रेस विज्ञप्ति में सीआईए रेवाड़ी प्रभारी निरीक्षक सुमेर सिंह ने बताया कि उनकी टीम ने थाना शहर में दर्ज बाइक चोरी के मामले में चोरी करने वाले गिरोह के एक सदस्य गांव सिंध निवासी सलीम को गिरफ्तार किया है।
पूछताछ में आरोपी ने थाना माॅडल टाउन व शहर रेवाड़ी से करीब 30 बाइक चोरी करना स्वीकार किया है। इसके अलावा गुरुग्राम, फरीदाबाद और पलवल से भी काफी संख्या में बाइक चोरी करना स्वीकार किया है। फरीदाबाद, पलवल व पटौदी के बाइक चोरी के कई मामलों में अदालत ने उसे पीओ घोषित किया हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रोहड़ाई थाना प्रभारी निरीक्षक विद्यासागर ने बताया कि गो-तस्करी के संबंध में दर्ज अभियोग में तस्कर लहरवाड़ी निवासी इलयास को गिरफ्तार किया गया है।
जाटूसाना थाना प्रभारी निरीक्षक भगवत प्रसाद ने बताया कि दो गुटों में आपसी जमीनी झगड़े में एक परिवार पर लाठी डंडों से मारपीट करके जानलेवा हमला करने के मामले में संलिप्त चार वांछित आरोपी रविन्द्र कुमार उर्फ सोनू, नितिन, नीरज, नवनीत को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें