फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: बीरेंद्र हत्याकांड में दो आरोपियों को फंसाने का लगाया आरोप

Sat, 14 Jun 2025 12:28 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
फोटो : 7एसपी को शिकायत देने के लिए पहुंचे आरोपियों के परिजन। स्रोत : ग्रामीण
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रेवाड़ी। बीरेंद्र हत्याकांड में नामजद किए गए दो आरोपियों राहुल उर्फ सीडी और कुलदीप उर्फ 502 के परिजनों ने पुलिस अधीक्षक से मिलकर शिकायत की है। परिजनों ने कहा कि उनके पुत्रों को झूठे आरोप में फंसाया गया है। मामले की निष्पक्ष जांच की जाए।
पुलिस अधीक्षक को दिए शिकायत पत्र में कुसुम ने कहा है कि उनके पुत्रों को साजिश के तहत झूठे आरोपों में फंसाया गया है। घटनास्थल के सीसीटीवी फुटेज में यह स्पष्ट रूप से देखा जा सकता है कि राहुल और कुलदीप निहत्थे थे। पूरे घटनाक्रम में उन्होंने मारपीट नहीं की।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह भी आरोप लगाया कि हमले की शुरुआत मृतक बीरेंद्र एवं उसके परिजनों की ओर से की गई थी, जिसमें मृतक का पुत्र पवन शामिल था। राहुल और कुलदीप पर आरोप मढ़े गए हैं। ज्ञापन में कहा है कि सीसीटीवी फुटेज पुलिस के कब्जे में है, जिसमें पूरी घटना रिकॉर्ड है।
पुलिस अधीक्षक हेमेंद्र मीणा ने साक्ष्यों की बारीकी से जांच करने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें