फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: प्रदर्शनी में ली सरकार की योजनाओं की जानकारी

Sat, 14 Jun 2025 12:26 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
फोटो : 5लघु सचिवालय परिसर में लगाई गई प्रदर्शनी को देखते युवा। स्रोत : डीपीआरओ
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


रेवाड़ी। केंद्र सरकार के 11 वर्ष पूरे होने पर विकसित भारत का अमृत काल थीम पर लघु सचिवालय परिसर में प्रदर्शनी लगाई गई है। इसमें लोग केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी ले रहे हैं।
डीआईपीआरओ दिनेश कुमार ने बताया कि तीन दिवसीय प्रदर्शनी में प्रकृति से प्रगति तक, नारी सशक्तीकरण की उड़ान, किसान समृद्धि का संचार, सस्ती और सुलभ स्वास्थ्य सेवा, अमृत पीढ़ी का विकास, पूर्वोत्तर नव विकास का केंद्र, विरासत और विकास को दर्शाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रदर्शनी को देखने आए लोगों ने रुचि दिखाई और केंद्र सरकार की योजनाओं की सराहना की। उन्होंने बताया कि प्रदर्शनी के दूसरे दिन आम जनता ने प्रदर्शनी का अवलोकन किया और सरकार की योजनाओं के बारे में जानकारी हासिल की। उन्होंने कहा कि जनकल्याणकारी योजनाओं के क्रियान्वयन के साथ-साथ उनका प्रचार-प्रसार भी बहुत जरूरी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें