फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: कंपनी प्रबंधन पर प्रताड़ना का आरोप, कर्मचारी ने फंदा लगा दे दी जान

Thu, 18 Jul 2024 03:27 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
रेवाड़ी। औद्योगिक कस्बा बावल स्थित एक निजी कंपनी में कार्यरत 32 वर्षीय कर्मचारी ने कंपनी प्रबंधन पर प्रताड़ना का आरोप लगा फंदा लगाकर जान दे दी। उसकी पहचान जींद जिला के नरवाना के गांव राजगढ़ निवासी सोनी कुमार के रूप में हुई है।
विज्ञापन

सोनी कुमार बावल की एक निजी कंपनी में 12 साल से काम कर रहा था। डेढ़ वर्ष पहले ही उसकी शादी हुई थी। सोनी शहर के शक्ति नगर मोहल्ले में किराये के मकान में रहता था। फंदा लगाने का पता परिजनों को बुधवार सुबह लगा। मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल में पहुंचा दिया। उसके बाद परिजनों को इसकी सूचना दी गई। मौके पर पुलिस को सुसाइड नोट भी मिला है, जिसमें सोनी कुमार ने अपनी मौत का जिम्मेदार कंपनी के मैनेजर व अन्य को ठहराया है। पूरा मामला अन्य डिपार्टमेंट में शिफ्ट करने को लेकर था। आरोप है कि सोनी कुमार से अत्यधिक कार्य लिया जा रहा था। कई बार इसका विरोध भी किया, मगर कंपनी ने उसकी एक भी नहीं सुनी। इससे परेशान होकर जान दे दी। फिलहाल पुलिस ने सोनी कुमार के परिजनों की शिकायत पर कंपनी प्रबंधन के खिलाफ केस दर्ज कर आगे की जांच पड़ताल शुरू कर दी है।
मैनेजर कर रहा था परेशान : दिलबाग
दिलबाग सिंह ने बताया कि वह दो भाई हैं। दोनों ही शादीशुदा हैं। उसके भाई सोनी कुमार की शादी मार्च 2023 में हुई थी और वह अपनी पत्नी के साथ शक्ति नगर रेवाड़ी में कमरा किराये पर लेकर रह रहा था। 2012 से आईएमटी बावल में नौकरी करता था। वर्ष 2012 से लगातार क्वालिटी विभाग में नौकरी कर रहा था। कंपनी में कर्मचारियों की यूनियन का सदस्य भी था। कुछ दिन पहले सोनी से फोन पर बात हुई तो वह काफी परेशान लग रहा था। उससे परेशानी का कारण पूछा तो उसने मुझे कहा कि फैक्टरी का मैनेजर परेशान कर रहा है। जिस पर उसे समझाया कि आप परेशान मत हो और यदि ज्यादा परेशानी है तो कुछ दिन छुट्टी लेकर घर आ जाओ।
विज्ञापन



14 जुलाई को आया था घर

दिलबाग ने बताया कि 14 जुलाई को मेरा भाई घर आया तो उससे परेशानी का कारण पूछा तो वह रोने लगा और कहने लगा कि फैक्टरी मैनेजर हमारी यूनियन को तोड़ना चाहता है। वह हम सभी को बार-बार अलग-अलग तरीके से परेशान करता है। काफी समय से क्वालिटी विभाग में नौकरी कर रहा था। रंजिश रखते हुए मेरा व कर्मचारी यूनियन के अन्य सदस्यों के विभाग बदल दिए हैं। यदि कोई भी कंपनी का कर्मचारी हमसे बातचीत करता है या हमारे साथ खड़ा दिखाई देता है तो वह उनको अपने कार्यालय में बुलाकर धमकाता है। 16 जुलाई को वह पत्नी को घर छोड़कर आया था।


सोनी के भाई दिलबाग की शिकायत पर कंपनी प्रबंधन के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। फिलहाल पुलिस मामले में जांच पड़ताल की जा रही है।- कृष्ण कुमार, प्रभारी, थाना माडल टाउन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें