फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: रंगदारी और धमकी देने का आरोपी 4 दिन बाद भी पुलिस गिरफ्त से बाहर

Tue, 29 Sep 2026 10:55 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
धारूहेड़ा। ईएसआईसी डिस्पेंसरी नंबर-2 के डॉक्टर और कर्मचारियों को जान से मारने की धमकी देकर पांच लाख रुपये रंगदारी मांगने का आरोपी 4 दिन बाद भी पुलिस गिरफ्त से बाहर है। पुलिस डिस्पेंसरी के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है लेकिन चिट्ठी रखने वाले व्यक्ति की पहचान नहीं हो सकी है।
विज्ञापन

डिस्पेंसरी में डॉक्टर सहित करीब 12 कर्मचारी कार्यरत हैं, जबकि यहां करीब 30 हजार श्रमिकों के ईएसआई कार्ड बने हुए हैं। ऐसे में धमकी के बाद सुरक्षा को लेकर विशेष सतर्कता बरती जा रही है। फिलहाल डिस्पेंसरी का माहौल अब पूरी तरह बदल गया है, कर्मचारी डर के साए में कार्य करने को मजबूर हैं। हालांकि, पत्र को लेकर ये भी चर्चाएं चल रही है कि किसी जानकार ने ही ये शरारत की है। पुलिस की जांच पूरी होने के बाद ही स्थिति सामने आएगी।
डिस्पेंसरी में लैब टेक्नीशियन के पद पर कार्यरत गुरमीत ने पुलिस को दी शिकायत में बताया है कि 26 सितंबर को वह अपनी टाटा पंच कार सर्विस कराने के लिए धारूहेड़ा स्थित अभिषेक मोटर्स गया था। सर्विस के दौरान टाटा मोटर्स के कर्मचारियों ने उसकी कार की विंडस्क्रीन और वाइपर के बीच एक पत्र मिलने की जानकारी दी।
विज्ञापन

पत्र में ईएसआईसी डिस्पेंसरी नंबर-2 के डॉक्टर से लेकर चपरासी तक सभी कर्मचारियों को जान से मारने की धमकी देते हुए पांच लाख रुपये की मांग की गई थी। गुरमीत ने पुलिस से मामले की जांच और कार्रवाई की मांग की है।
पहले पत्र में आरोपी ने सोमवार शाम 5 बजे तक रकम देने के लिए सहमति का संकेत देने को कहा था। साथ ही चेतावनी दी कि इसके बाद कर्मचारियों का काउंटडाउन शुरू हो जाएगा और मांग पूरी नहीं करने पर रकम दोगुनी कर दी जाएगी।
दूसरे पन्ने पर लिखा इस लेटर को तुम लोग मजाक में मत लेना यह मौत का पैगाम है। मुझे पैसा चाहिए या फिर तुम्हारी एक-एक की मौत चाहिए। वेट फॉर माय नेक्स्ट लेटर।

वर्जन:
शिकायत मिलने के बाद डिस्पेंसरी और आसपास के क्षेत्र का निरीक्षण किया गया है। मामले की जांच जारी है। अभी पत्र रखने वाले व्यक्ति की पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है। जांच पूरी होने के बाद ही मामले में आगे की स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।-सचिन कुंडू, प्रभारी, सेक्टर-6 थाना
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें