फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: नौकरी लगाने के नाम पर 12 लाख रुपये की ठगी करने का आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
फोटो : 08आरोपी, पुनीत। स्रोत : पीआरओ
विज्ञापन
रेवाड़ी। थाना जाटूसाना पुलिस ने नौकरी लगवाने के नाम पर लाखों रुपये की ठगी करने के मामले में एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए आरोपी की पहचान राजस्थान के जिला खैरथल तिजारा के गांव बामन ठेडी निवासी परमजीत के रूप में हुई है। पुलिस इस मामले में एक आरोपी को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है।
विज्ञापन

दरअसल, गत वर्ष 17 मई को गांव गाजी गोपालपुर निवासी लक्ष्मीनारायण ने अपनी शिकायत में बताया था कि गांव नंगली परसापुर निवासी दीपक ने बहरोड़ में श्रीराम एकेडमी खोल रखी है। दीपक ने अपने दो साथियों के साथ मिलकर बच्चों को नौकरी लगाने के नाम पर उससे 6 लाख रुपये, उसके गांव के नवनीत से 3 लाख लाख रुपये तथा जिला झज्जर के गांव धनिया निवासी अशोक कुमार से 3 लाख रुपये , कुल 12 लाख रुपये लेकर धोखाधड़ी की है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ थाना जाटूसाना में धोखाधड़ी का मामला दर्ज करके मामले में संलिप्त एक आरोपी गांव नंगली परसापुर निवासी दीपक को पहले ही गिरफ्तार कर लिया था। इस मामले में पुलिस ने परमजीत को भी गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश करके न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें