फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: नकली घी बेचकर धोखाधड़ी करने का आरोप

Thu, 22 Jan 2026 11:28 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
धारूहेड़ा। गांव मसानी निवासी सुबे सिंह ने कुछ लोगों पर नकली घी बेचकर धोखाधड़ी करने, पैसे की अवैध मांग करने और जान से मारने की धमकी देने के आरोप लगाए हैं। पीड़ित ने पुलिस प्रशासन से जान-माल की सुरक्षा की गुहार लगाई है।
विज्ञापन

सुबे सिंह ने बताया कि एक व्यक्ति से 18 किलो गाय का शुद्ध देशी घी एक हजार रुपये प्रति किलो के हिसाब से खरीदा था, जिसकी पूरी राशि नकद अदा कर दी गई थी। इसमें से 15 किलो घी उसने अपने भांजे को दिया।
कुछ समय बाद 28 दिसंबर को उसने दोबारा 5–7 किलो घी मंगवाया, लेकिन आरोप है कि जबरदस्ती 45 किलो घी उसके घर छोड़ गया और कहा कि 10 किलो घी वह अपने पास रख ले तथा शेष 35 किलो घी बिकवा दे। इस पर पीड़ित ने 10 किलो घी की राशि भी नगद चुका दी।
विज्ञापन

कुछ दिन बाद जब घी की जांच की गई तो वह खाने योग्य नहीं पाया गया। आरोप है कि जब पीड़ित ने खराब और नकली घी वापस ले जाने को कहा तो वह भड़क गया और 35 किलो घी की जबरन पेमेंट मांगने लगा। पीड़ित का कहना है कि आरोपियों ने 63 किलो नकली घी देकर उसके साथ धोखाधड़ी की है, जबकि वह पहले ही 28 किलो घी की पूरी राशि चुका चुका है। अब शेष 35 किलो की रकम के लिए उसे जान से मारने की धमकियां दी जा रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें