फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: ग्राम पंचायतों में नहीं हो रहा कूड़े-कचरे का निस्तारण

Thu, 22 Jan 2026 11:27 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

धारूहेड़ा। ग्राम पंचायतों में कूड़े कचरे का निस्तारण नहीं हो रहा है। इसको गंभीरता से लेते हुए खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी (बीडीपीओ) धारूहेड़ा ने ग्राम पंचायतों में सफाई व्यवस्था दुरुस्त करने का निर्देश सरपंचों और ग्राम सचिवों को दिया है।
बीडीपीओ कार्यालय की ओर से जारी पत्र में कहा कि स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) योजना के तहत ग्राम पंचायतों में कूड़ा-कचरा निस्तारण का कार्य सरकार की हिदायतों के अनुरूप नहीं किया जा रहा है।
विज्ञापन

कई गांवों में खाली स्थानों पर कूड़ा डाल दिया जा रहा है जिससे बदबू फैलने के साथ-साथ बीमारियों का खतरा बना हुआ है। इस संबंध में लगातार शिकायतें सामने आ रही हैं।
बीडीपीओ ने सरपंचों को निर्देश दिया है कि वे अपनी ग्राम पंचायतों में डोर-टू-डोर कूड़ा संग्रहण की व्यवस्था को सख्ती से लागू करें और एकत्रित कूड़े को निर्धारित कचरा शेड (वेस्ट शेड) में पहुंचाकर नियमों के अनुसार उसका निष्पादन सुनिश्चित करें।
आदेश में स्पष्ट है कि यदि इस संबंध में कोई शिकायत प्राप्त होती है, तो संबंधित सरपंच को व्यक्तिगत रूप से जिम्मेदार माना जाएगा। ग्राम सचिवों को निर्देश दिए गए हैं कि वे अपने-अपने सर्कल की ग्राम पंचायतों में डोर-टू-डोर कलेक्शन का कार्य सरकार की गाइडलाइन के अनुसार करवाना सुनिश्चित करें।
विज्ञापन

यह भी निर्देशित किया गया है कि जिस एजेंसी को यह कार्य सौंपा गया है या ग्राम पंचायत स्वयं यह कार्य करवा रही है, उसकी लिखित सूचना बीडीपीओ कार्यालय को उपलब्ध कराई जाए। बीडीपीओ ने कहा कि कूड़ा-कचरा निस्तारण में किसी भी प्रकार की लापरवाही पाए जाने पर संबंधित अधिकारी और जनप्रतिनिधि स्वयं जिम्मेदार होंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें