फोटो: 11रेवाड़ी। बाइक चोरी का आरोपी आशिष।
रेवाड़ी। माॅडल टाउन थाना पुलिस ने फर्जी नंबर प्लेट लगाई हुई चोरी की बाइक के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान यूपी के जिला देवरिया के गांव छतरी बाजार निवासी आशीष सिंह के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी की बाइक को बरामद कर लिया है।
पुलिस ने बताया कि गत 1 अप्रैल को माॅडल टाउन थाना की राइडर नं 2 पर तैनात सिपाही आजाद सिंह व एसपीओ सतीश ने शहर के मोहल्ला राजीव नगर (धक्का बस्ती) में संदिग्ध हालात में एक बाइक को चेक किया तो चालक ने अपना नाम आशीष सिंह निवासी गांव छतरी बाजार जिला देवरिया यूपी बताया। पुलिस ने बाइक के नंबर की जांच की, तो उसमें इंजन के चेसिस नंबर किसी कार के पाए गए। जो बाइक की जांच में पाया गया कि उक्त बाइक के संबंध में माॅडल टाउन थाना रेवाड़ी में चोरी का मामला दर्ज है। जिस पर पुलिस ने बाइक को कब्जे में लेकर आरोपी के खिलाफ जालसाजी का मामला दर्ज करके आरोपी आशीष सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश करके न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।