फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: रेवाड़ी से मुंबई और गुजरात जाने वाले यात्रियों के लिए चलाई दो स्पेशल ट्रेन

विज्ञापन
फोटो: 04रेवाड़ी। रेवाड़ी रेलवे स्टेशन। संवाद
विज्ञापन
रेवाड़ी। रेवाड़ी से मुंबई और गुजरात की ओर जाने वाले यात्रियों के लिए रेलवे ने 2 स्पेशल ट्रेन चलाई हैं। जिनकी सेवा करीब एक माह तक यात्रियों को मिलेगी। दोनों ही ट्रेन सप्ताह में 2 दिन दिल्ली-मुंबई के बीच चक्कर लगाएगी। रेलवे ने गर्मियों की छुट्टी के चलते यह फैसला लिया गया है। उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी कैप्टन शशि किरण के अनुसार, गाडी संख्या 09003, मुम्बई सेंट्रल-दिल्ली द्वि-साप्ताहिक एसी स्पेशल ट्रेन 1 अप्रैल से 6 मई तक मुम्बई सेंट्रल से मंगलवार व शुक्रवार को सुबह 10.30 बजे रवाना होकर बुधवार व शनिवार को 10 बजे दिल्ली पहुुंचेगी। इसी प्रकार गाड़ी संख्या 09004, दिल्ली-मुम्बई सेंट्रल द्वि-साप्ताहिक एसी स्पेशल ट्रेन 2 अप्रैल से 7 मई तक दिल्ली से बुधवार व शनिवार को दोपहर 1 बजकर 5 मिनट पर रवाना होकर वीरवार व रविवार को दोपहर डेढ़ बजे मुम्बई सेंट्रल पहुंचेगी।
विज्ञापन


3 अप्रैल से चलेगी साबरमती-हरिद्वार ट्रेन
गाड़ी संख्या 09425, साबरमती-हरिद्वार द्वि-साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन 3 अप्रैल से 4 मई तक साबरमती से वीरवार व रविवार को शाम 5.20 बजे रवाना होकर शुक्रवार व सोमवार को शाम 5.00 बजे हरिद्वार पहुंचेगी। इसी प्रकार गाडी संख्या 09426, हरिद्वार-साबरमती द्वि-साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन 4 अप्रैल से 5 मई तक हरिद्वार से शुक्रवार व सोमवार को रात 9 बजे रवाना होकर शनिवार व मंगलवार की रात को 10.30 बजे साबरमती पहुंचेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें