फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: जान से मारने की धमकी देने का आरोपी गिरफ्तार

Mon, 31 Mar 2025 12:41 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
बावल। थाना बावल पुलिस ने कट्टा दिखाकर जान से मारने की धमकी देने के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान गांव पनवाड़ निवासी नरेश उर्फ नरिया के रूप में हुई है। आरोपी के कब्जे से कट्टा बरामद किया गया है।
विज्ञापन

गांव पनवाड़ निवासी हुकम सिंह ने शिकायत में बताया था कि 26 मार्च को वह खेत में फसल सरसों काटने जा रहा था। इस दौरान रास्ते में गांव का ही नरेश उर्फ नरिया ट्रैक्टर पर आया और कट्टा दिखाकर जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद वह ट्रैक्टर लेकर राजस्थान की तरफ भाग गया। बावल पुलिस ने केस दर्ज किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें