कोसली। पुलिस ने अवैध रूप से शराब बेचने के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी माता मोहल्ला कोसली निवासी शेर सिंह उर्फ मनीष उर्फ राइडर है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 31 बोतल अवैध देसी शराब बरामद की है।
एसपी कार्यालय की प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार को पुलिस को सूचना मिली थी कि शेर सिंह उर्फ मनीष उर्फ राइडर एक प्लाट में अवैध रूप से शराब बेचने का काम कर रहा है। सूचना पर तुरन्त रेडिग पार्टी तैयार करके आरोपी के कब्जे से 31 बोतल देशी शराब बरामद की गई।। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ थाना कोसली में आबकारी अधिनियम के तहत एफआईआर दर्ज की है। संवाद