फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: ग्रामीणों को नशे के दुष्प्रभाव, साइबर ठगी और यातायात नियमों की दी जानकारी

विज्ञापन
ग्रामीणों को नशे के दुष्प्रभाव, साइबर ठगी और यातायात नियमों की जानकारी देती टीम। स्रोत : पुलिस
विज्ञापन
रेवाड़ी। पुलिस की नशा मुक्ति टीम ने मंगलवार को गांव मुंढलिया और डोहकी में डोर-टू-डोर अभियान चलाकर ग्रामीणों से संपर्क कर नशे के दुष्प्रभावों के बारे में जानकारी दी।
विज्ञापन

टीम ने ग्रामीणों को बताया कि नशा व्यक्ति के स्वास्थ्य, परिवार और समाज के लिए बड़ा खतरा है। यह युवाओं के भविष्य को प्रभावित करता है। टीम ने विद्यार्थियों से पढ़ाई, खेल और सकारात्मक गतिविधियों में ध्यान लगाने की अपील की।
अभियान में बताया गया कि नशा करने वालों और नशा बेचने वालों की सूचना तुरंत पुलिस को दें। सूचना देने वाले की पहचान गोपनीय रखी जाएगी। नशा संबंधी जानकारी मानस हेल्पलाइन नंबर 1933 पर भी दी जा सकती है।
विज्ञापन

अभियान के दौरान ग्रामीणों को साइबर अपराधों के प्रति भी सतर्क किया गया। टीम ने बताया कि साइबर ठग फोन कॉल, सोशल मीडिया और अन्य माध्यमों से लोगों की निजी जानकारी हासिल करने का प्रयास करते हैं। किसी भी प्रकार की साइबर ठगी होने पर तुरंत राष्ट्रीय साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर शिकायत करने की अपील की गई।
इसके अलावा पुलिस टीम ने यातायात नियमों की जानकारी देते हुए हेलमेट, सीट बेल्ट का प्रयोग करने और सड़क सुरक्षा नियमों का पालन करने का आह्वान किया। आपात स्थिति या संदिग्ध गतिविधि की सूचना डायल 112 पर देने की अपील की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें