रेवाड़ी। भाड़ावास गेट चौकी पुलिस ने अवैध मादक पदार्थ उपलब्ध कराने के आरोप में मोहल्ला बड़ा तालाब क्षेत्र निवासी अजय उर्फ पोटर को गिरफ्तार किया है। इस मामले में दो आरोपियों को पहले गिरफ्तार किया जा चुका है।
पुलिस ने 17 मई को सुभाष पार्क के पास से वीर निवासी नया गांव सहादत्त नगर व रविन्द्र उर्फ रवि निवासी गांव रामगढ़ भगवानपुर को काबू किया था। आरोपियों से 67.61 ग्राम गांजा व 3.5 ग्राम स्मैक बरामद हुआ। आरोपियों ने बताया कि उन्हें यह मादक पदार्थ अजय उर्फ पोटर ने उपलब्ध करवाया था। संवाद