फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: मादक पदार्थ उपलब्ध कराने का आरोपी गिरफ्तार

Fri, 30 May 2025 12:39 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
फोटो : 9आरोपी, गौरव उर्फ गोरी। स्रोत : पुलिस
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


रेवाड़ी। चौकी भाड़ावास गेट पुलिस ने अवैध मादक पदार्थ उपलब्ध कराने के मामले में एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए आरोपी की पहचान मोहल्ला आदर्श नगर निवासी गौरव उर्फ गोरी के रूप में हुई है। पुलिस इस मामले में तीन आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है।
17 मई को पुलिस को सूचना मिली थी कि दो युवक नशीला मादक पदार्थ गांजा व स्मैक बेचने के लिए सुभाष पार्क नजदीक अग्रसेन चौक के पास खड़े हुए हैं। सूचना पर पुलिस ने मौके पर तीन लोगों से 67.61 ग्राम गांजा व 3.5 ग्राम स्मैक बरामद हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस द्वारा पूछताछ में आरोपियों ने बताया था कि उन्हें यह अवैध मादक पदार्थ मोहल्ला बड़ा तालाब निवासी अजय उर्फ पोटर व मोहल्ला आदर्श नगर निवासी गौरव उर्फ गोरी ने उपलब्ध करवाया था। इस पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ थाना शहर रेवाड़ी में नशीला पदार्थ अधिनियम के तहत मामला दर्ज करके मामले में संलिप्त तीन आरोपी वीर, रविन्द्र उर्फ रवि व अजय को पहले ही गिरफ्तार कर लिया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें