फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: महिला से 2.80 लाख रुपये ठगने का आरोपी गिरफ्तार

Thu, 27 Mar 2025 11:56 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन



रेवाड़ी। साइबर थाना पुलिस ने गांव दखोरा निवासी एक महिला को कमीशन का लालच देकर 2.80 लाख रुपये ठगने के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान यूपी के आगरा के शाहगंज निवासी सतीश के रूप में हुई हैं। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से साढ़े 43 हजार रुपये बरामद किए हैं। पुलिस ने आरोपियों को अदालत में पेश करके न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।
विज्ञापन

गत वर्ष 24 सितम्बर को गांव दखोरा निवासी एक महिला ने अपनी शिकायत में बताया था कि उसके पास इंस्टाग्राम पर एक लिंक आया था। इस पर उसने क्लिक किया तो वो लिंक टेलीग्राम पर खुल गया और आईडी रजिस्टर कर दी गई। शुरुआत में उसके पास कुछ वीडियो भेजे गए तथा वीडियो लाइक करने पर कमीशन देने का लालच दिया गया। इसके बाद वह आरोपियों के चंगुल में फंसती चली गई। कई ट्रांजेक्शन के जरिए उसने करीब 2 लाख 80 हजार रुपये उनके अलग-अलग खातों में ट्रांसफर कर दिए। पुलिस ने साइबर थाना रेवाड़ी में ठगी का मामला दर्ज करके जांच शुरू की थी। जांच के दौरान पता लगा कि साइबर ठगी में यूपी के जिला आगरा के शाहगंज निवासी सतीश का बैंक खाता भी प्रयोग किया गया था। महिला के खाते से करीब 46 हजार 880 रुपये सतीश के खाते में गए थे। इस मामले में पुलिस ने एक आरोपी सतीश को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें