फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: पार्ट टाइम नौकरी के नाम पर 49 हजार रुपये ठगने के मामले में आरोपी गिरफ्तार

Tue, 19 Aug 2025 12:17 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
फोटो : 17आरोपी, मोहम्मद तौसिब। स्रोत : पुलिस
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन



रेवाड़ी। साइबर थाना पुलिस ने एक कंपनी के मेंटिनेंस मैनेजर को पार्ट टाइम नौकरी का झांसा देकर ठगी करने के मामले एक आरोपी यूपी के लखनऊ के गोपालगंज चिकमेड़ी निवासी मोहम्मद तौसीब को गिरफ्तार किया है। उसके खाते में ठगी के 49 हजार रुपये स्थानांतरित किए गए थे। इस मामले में दो आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है।
एसपी कार्यालय की विज्ञप्ति के अनुसार पिछले वर्ष 29 अक्तूबर को ओमेक्स सिटी सोनीपत हाल मुकाम अवलोन रंगोली धारूहेड़ा निवासी निशांत उपाध्याय ने अपनी शिकायत में बताया था कि वह धारूहेड़ा स्थित पीएमआई कंपनी में मेंटिनेंस मैनेजर हैं। उनके पास व्हाट्सएप पर पार्ट टाइम नौकरी का मैसेज आया था। इसमें टेलीग्राम लिंक दिया गया था।
विज्ञापन

ऑनलाइन लिंक पर अकाउंट बनाने पर मोटा मुनाफा कमाने का लालच दिया गया। इसके बाद वह चंगुल में फंस गए। कई ट्रांजेक्शन के जरिए उन्होंने करीब 15 लाख 98 हजार 196 रुपये उनके अलग-अलग खातों में ट्रांसफर कर दिए।
मामले में पुलिस ने साइबर थाना रेवाड़ी में ठगी का मामला दर्ज करके मामले में संलिप्त दो आरोपी यूपी के जिला बुलंदशहर के गांव नारमोहम्मदपुर निवासी गौरव उर्फ गोलू व गौरव उर्फ सिट्टू को गिरफ्तार किया था। आरोपी गौरव उर्फ गोलू के खाते में 4.87 लाख रुपये गए थे।
विज्ञापन

गौरव उर्फ गोलू ने गौरव उर्फ सिट्टू के कहने पर अपना खाता कमीशन के आधार पर साइबर ठगों को उपलब्ध करवाया था। इस मामले में पुलिस ने मोहम्मद तौसीब को भी गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी मोहम्मद तौसिब के बैंक खाते में ठगी की 49 हजार रुपये की रकम ट्रांसफर हुई थी। पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश करके न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें