फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: 1.5 लाख की साइबर ठगी का आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
रेवाड़ी। पुलिस ने साइबर ठगी के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी यूपी के जिला बुलंदशहर के मोहल्ला भमरा सोफिया निवासी साबाद है। आरोपी के बैंक खाते में ठगी की रकम के 50 हजार रुपये ट्रांसफर किए गए थे। पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश करके न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।
विज्ञापन

एसपी कार्यालय की प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार गांव गुरावड़ा निवासी संजय कुमार ने अपनी शिकायत में बताया था कि 17 अक्तूबर 2025 को उनके मोबाइल फोन पर तीन मैसेज आए थे। यह मैसेज उनके बैक खाते से 50-50 हजार रुपये कटने के थे। इसके बाद डायल 1930 नंबर पर शिकायत दर्ज करा दी। पुलिस ने बैंक स्टेटमेंट मिलने के बाद साइबर थाना में एफआईआर दर्ज करके जांच शुरू की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें