फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: निवेश के नाम पर ठगी करने का आरोपी गिरफ्तार

Thu, 08 May 2025 12:40 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
फोटो : 14आरोपी, हेमंत। स्रोत : पीआरओ - फोटो : रितिक का फाइल फोटो
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन



रेवाड़ी। साइबर थाना पुलिस ने शेयर मार्केट में निवेश के नाम पर 18.50 लाख रुपये ठगने के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान दिल्ली के झाड़ोदा की सिसोदिया मार्केट निवासी हेमंत के रूप में हुई है।
जांच में पता लगा कि साइबर ठगी में दिल्ली के झाड़ोदा के सिसोदिया मार्केट निवासी हेमंत का बैंक खाता भी प्रयोग किया गया था। हेमंत के खाते में ठगी के 3 लाख रुपये ट्रांसफर हुए थे। इस मामले में पुलिस ने हेमंत को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी को एक दिन के रिमांड पर लिया है। 20 मार्च 2024 को अंसल टाउन निवासी पंकज सैनी ने शिकायत में बताया था कि उसने फेसबुक पर एक विज्ञापन देखकर शेयर मार्केट में निवेश करने के लिए संबंधित नंबर पर संपर्क किया था। उसे बल्क ट्रेडिंग करने पर मोटा मुनाफा होने का लालच दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

वह बार-बार शेयर खरीदने के नाम पर बताए गए नंबरों पर रकम ट्रांसफर करता रहा। जब वह लगभग 18.50 लाख रुपये ट्रांसफर कर चुका था, तो उसके खाते में भारी मुनाफा दिखाया गया। पैसे निकालते समय उसे और निवेश करने को कहा गया। जब उसने संबंधित कंपनी को इस मामले में मेल की, तो कंपनी की ओर से बताया गया कि इसमें कंपनी का कोई रोल नहीं है। वह अपने बैंक और क्राइम ब्रांच से संपर्क करें। पुलिस ने साइबर थाना में ठगी का मामला दर्ज किया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें