फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आरोपियों की नहीं हो रही गिरफ्तारी, सीएम विंडो पर दी शिकायत

विज्ञापन
विज्ञापन
सेक्टर-एक में फंदा लगाकर आत्महत्या करने के मामले में आरोपियों की गिरफ्तारी अभी तक न होने पर मृतक की पत्नी ने इसकी शिकायत सीएम विंडो पर की है।
विज्ञापन

पीड़ित ने शिकायत में कहा है कि घटना के 10 माह बाद भी पुलिस ने किसी भी आरोपी को गिरफ्तार नहीं किया है। मृतक ने भी अपने सुसाइड नोट में चार लोगों पर प्रताड़ित करने का आरोप लगाया था। मॉडल टाउन थाना में आरोपितों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है।
विज्ञापन

शिकायत में गांव रोलियावास निवासी सोनू उर्फ ज्योति ने कहा है कि उनके पति दीपचंद ने 14 दिसंबर 2020 को सेक्टर-एक में एक अधिवक्ता के घर में फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली थी। इसी दिन माडल टाउन थाना पुलिस ने अधिवक्ता सहित चार लोगों पर आत्महत्या के लिए मजबूर करने का मामला दर्ज किया था। दीपचंद की जेब से एक सुसाइड नोट भी बरामद हुआ था, जिसमें उन्होंने चारों पर जमीन हड़पने और पैसे नहीं देने का आरोप लगाया था। दीपचंद ने चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी की नौकरी के लिए पांच लाख रुपये देने की बात भी लिखी हुई थी। चारों ही आरोपी ऊंची राजनीतिक पहुंच रखते हैं। आरोपियों द्वारा मामले में फैसला करने के लिए दबाव बनाया जा रहा है। धमकी दी जा रही है कि यदि फैसला नहीं किया तो अंजाम भुगतने के लिए तैयार रहे। वारदात के इतने माह बीत जाने के बाद भी पुलिस ने एक भी आरोपी को गिरफ्तार नहीं किया है। उनके परिवार के साथ कोई भी अप्रिय घटना घट सकती है। पीड़ित ने आरोपियों को गिरफ्तार करने की गुहार लगाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें