फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली-जयपुर हाईवे पर हादसा: रेवाड़ी में निखरी फ्लाइओवर के पास ट्रॉला-ट्रैक्टर की टक्कर, दुर्घटना में सात घायल

Wed, 12 Aug 2026 11:32 AM IST
Naveen संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी (हरियाणा)

सार

जानकारी के अनुसार राजस्थान के अलवर से आए श्रमिक फिलहाल कापड़ीवास के पास रह रहे थे। बुधवार सुबह वे ट्रैक्टर-ट्रॉली में सवार होकर फ्लाइओवर पर काम करने के लिए बावल की ओर जा रहे थे। महेंद्रगढ़ निवासी राजू ट्रैक्टर चला रहा था।
विज्ञापन
अस्पताल पहुंचे घायल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली-जयपुर हाईवे पर निखरी फ्लाइओवर के पास बुधवार सुबह ट्रॉले ने आगे चल रही ट्रैक्टर-ट्रॉली को पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में ट्रैक्टर-ट्रॉली पलट गई और उसमें सवार श्रमिक सड़क पर जा गिरे। दुर्घटना में ट्रैक्टर चालक समेत सात लोग घायल हो गए। घायलों में दो महिलाएं भी शामिल हैं। ट्रैक्टर चालक राजू और महिला बबीता की हालत गंभीर बताई जा रही है। हादसे के बाद हाईवे पर जाम लग गया और मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

विज्ञापन


सूचना मिलने पर धारूहेड़ा थाना पुलिस मौके पर पहुंची। राहगीरों की मदद से घायलों को रेवाड़ी के ट्रॉमा सेंटर पहुंचाया गया, जहां उनका उपचार किया गया। गंभीर घायलों को डॉक्टरों ने निगरानी में रखा, जबकि अन्य घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। पुलिस ने ट्रॉले और ट्रैक्टर-ट्रॉली को सड़क से हटवाकर यातायात सुचारू कराया और मामले की जांच शुरू कर दी।

फ्लाइओवर पर काम के लिए जा रहे थे श्रमिक
जानकारी के अनुसार राजस्थान के अलवर से आए श्रमिक फिलहाल कापड़ीवास के पास रह रहे थे। बुधवार सुबह वे ट्रैक्टर-ट्रॉली में सवार होकर फ्लाइओवर पर काम करने के लिए बावल की ओर जा रहे थे। महेंद्रगढ़ निवासी राजू ट्रैक्टर चला रहा था। प्रत्यक्षदर्शी रामपाल ने बताया कि निखरी फ्लाइओवर के पास पीछे से तेज गति से आए ट्रॉले ने ट्रैक्टर-ट्रॉली को टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही दोनों पलट गए। ट्रॉली में रखे औजार भी श्रमिकों पर गिर गए। राजू ट्रैक्टर के पहिये के नीचे दब गया, जबकि औजार लगने से बबीता के सिर में गंभीर चोट आई।
विज्ञापन


घायलों में रामपाल (30), विशाल, राजज, काजल और दीपा भी शामिल हैं। थाना प्रभारी कबूल सिंह ने बताया कि पुलिस को सुबह हादसे की सूचना मिली थी। घायलों को अस्पताल पहुंचाने के साथ यातायात व्यवस्था सुचारू कराई गई। हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें